नसबंदी के बावजूद 531 महिलाएं गर्भवती | |||||||||
|
उड़ीसा में नसबंदी करवाने के बावजूद कम से कम 531 महिलाएं गर्भवती हो गईं .
यह बात सदन में एक सवाल के जवाब में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री प्रसन्ना आचार्य ने कही.
मंत्री ने कहा कि हालांकि सरकार ने इस मामले में किसी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है.
उन्होंने बताया कि वर्ष 2006-06 से वर्ष 2010-11 के बीच उड़ीसा में कुल 60,0369 महिलाओं की नसबंदी हुई थी. इनमें से 531 महिलाएं फिर भी गर्भवती हो गईं जिनमें से 236 महिलाओं को विभिन्न इंशोरेंस कंपनियों से मुआवजा भी मिल चुका है.