ADG ब्रिजलाल का ड्रीम प्रोजेक्ट
जनपद सोनभद्र से सटे प्रांतो में लगातार हो रहे नक्सल घटना को देखते हुए प्रदेश के कानून व्यवस्थापक ADG ब्रिज लाल ने नक्सल प्रभावित इलाको का दौरा किया | इन इलाको में बन रहे अष्टकोणीय थाने व चौकिओ के निरिक्षण के अलावा ADG ने कैम्प लगा कर ग्रामीणों को राहत सामग्री वितरित किया तथा जनपद से सटे गैर प्रांतो के पुलिस अधिकारियो के साथ बैठक कर नक्सलियों से निपटने के लिए साझा रणनीति भी बनाई |
गैर प्रांतो में नक्सलियों द्वारा किये जा रहे लगातार हमले को देखते हुए प्रदेश के कानून व्यवस्थापक ADG ब्रिजलाल ने चार प्रांतो से घिरे जनपद सोनभद्र का दौरा कर निर्माणाधीन अपने ड्रीम प्रोजेक्ट अष्टकोणीय थाने व चौकी का निरिक्षण किया अपने ड्रीम प्रेजेक्ट को सफल बनने के लिए उन्होंने निर्माण स्थल पर पहुच कर कार्य में प्रयोग हो रहे सामग्रियों के बारे में जानकारी ली तथा अधिकारियो को कई टिप्स भी दिए |उन्होंने कहा की ड्रीम प्रोजेक्ट में किसी प्रकार की क्वालिटी के साथ समझौता नहीं होगा | इसके पूर्व ADG ने सोनभद्र के अति नक्सल प्रभावित गाँव चकरिया पहुचे जंहा उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि परदेस में ४२ हजार सिपाहियों कि भर्ती होने जा रही है जिसमे नक्सल प्रभावित जिले सोनभद्र ,चंदौली व मिर्ज़ापुर में विशेष भर्ती कोचिंग चलाया जायेगा ताकि इन इलाको के बच्चे हमारे पुलिस परिवार का एक हिस्सा बन सके | अपने भाषण में उन्होंने कहा कि बहुत जल्द BDC कि ब्लाक स्तरीय बैठक में थानाध्यक्ष व सीओ नियमित रूप से भाग लेगे विशेष परिस्थितियों में जिला अधिकारी व पुलिस अधीक्षक भी बैठक में भाग लेकर ग्रामीणों कि समस्याओ को शासन स्तर पर रखेगे | ताकि सरकार समस्याओ का निदान कर सके | इसके बाद ADG ने हजारो कि संख्या में आये पुरुष ,महिला व बच्चो को राहत सामग्री वितरित किया | अंत में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सोनभद्र में वे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट अष्ट कोणीय बिल्डिंग को देखने आये है तथा साथ ही गैर प्रांतो के अधिकारियो के साथ बैठक कर नक्सलियों से निपटने के लिए साझा रणनीति बनने पर वार्ता कि जाएगी |
शांतनु बिस्वास
सोनभद्र